विंग्स एप पर मिलेंगे दुनियाभर के बर्ड्स

Last Updated On: 04/03/2015
शहर के बर्ड एक्सपर्ट्स ने किया बर्ड लवर्स के लिए स्पेशल एप डिजाइन। मार्च में होगी लॉन्चिंग।
अबएक एप पर केवल सेंट्रल इंडिया बल्कि देश और दुनिया के बर्ड्स की सारी जानकारी मिल सकेगी। शहर के बर्ड एक्सपर्ट्स ने मिलकर विंग्स एप बनाया है। इसे एमपी बैम्बू मिशन और भोपाल बर्ड्स ने मिलकर तैयार किया है। इसे गूगल प्ले से फ्री ऑफ कॉस्ट डाउनलोड किया जा सकेगा। यह एप मार्च में लॉन्च होगा। एप में बर्ड्स के अलावा मध्यप्रदेश के बैम्बू की भी सारी डिटेल होगी।
रिसर्च हेड एवियन डायवर्सिटी संगीता राजगीर ने बताया कि अब स्मार्ट फोन का जमाना है। हम अधिकतर जानकारी के लिए इंटरनेट का सहारा लेते हैं। मध्यप्रदेश के पक्षियों की सभी प्रजातियों से रूबरू कराने के लिए विंग्स एप तैयार किया, ताकि इसके जरिए सारी जरूरी जानकारी हासिल की जा सके।
ये होगा एप में
बर्ड्सका पूरा डिटेल, लोकल नेम, साइज, आवास, रोचक जानकारी, फोटो, कंजरवेशन स्टेटस।
एक जगह पर मिल सकेगी सारी जानकारी
रिसर्चहेड बायोडायवर्सिटी भोपाल मो. खालिक ने बताया कि बर्ड्स के बारे में रुचि रखने वालों के लिए यह एप काफी हेल्पफुल रहेगा। यह देश का पहला ऐसा एप होगा जिसमें सेंट्रल इंडिया के बर्ड्स के अलावा अप्रवासी पक्षियों की भी पूरी डीटेल होगी। उन्होंने कहा, "एक तो बर्ड्स के बारे में छोटी से छोटी जानकारी के लिए हमें बुक्स का सहारा लेना पड़ता था। बुक्स भी काफी महंगी आती हैं। एक ही जगह पर उनकी सारी डीटेल मिल सके और इसे मोबाइल एप में आसानी से देखा जा सके इसी उद्देश्य से यह एप तैयार किया गया है। यह मार्च के पहले सप्ताह में लॉन्च होगा।
To download click the below link
Source: Dainik Bhasker (Dated 25 Feb 2015)