मोर संरक्षण के लिए काम करेगी भोपाल बर्ड्स

Last Updated On: 14/02/2015
मध्यप्रदेशमें मोर के संरक्षण के लिए भोपाल बर्ड्स संस्था काम करेगी। राज्यपाल रामनरेश यादव ने 'केका अवेयरनेस प्रोग्राम' की शुरुआत की। इसके तहत मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों में मोर के संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। भोपाल बर्ड्स संस्था की प्रेसिडेंट डॉ. संगीता राजगीर ने बताया कि राष्ट्रीय पक्षी मोर की संख्या में लगातार गिरावट रही है। मोर फूड चेन का भी अहम हिस्सा है। इनकी कम होती संख्या से प्रकृति को नुकसान होगा। इस अवेयरनेस प्रोग्राम के विभिन्न चरणों में लोगों को पैम्फलेट, ब्रॉशर के साथ ही ऑनलाइन प्रेजेंटेशन से जागरूक किया जाएगा।
To download click the below link
Source: Dainik Bhasker (Dated 19 Jan 2015)